Everything is Here

Saturday, October 22, 2016

पानी में तैरने वाली दुनिया की पहली सुरंग के बारे में जानते हैं क्‍या

Jeetendra Gaur
पानी में तैरने वाली दुनिया की पहली सुरंग के बारे में जानते हैं क्‍या
जनाब आप ने जमीन पर बनी हुई कई सुरंगो के बारे मे सुना होगा। कईयों पर यात्रा भी की होगी पर क्‍या आप ने कभी पानी के अंदर बनी किसी सुरंग के बारे मे सुना है अगर नही सुना तो आज हम आप को पानी पर तैरने वाली सुरंग के बारे मे बताने जा रहे हैं। यह सुरंग अपने आप मे एक अजूबा है। विश्‍व मे पानी पर बनने वाली यह पहली सुरंग है।

कंक्रीट पाइपों पर बनाई गई है सुरंग
पानी मे बनी यह सुरंग नॉर्वे के समंदर में है। नॉर्वे का तटीय इलाका बेहद खूबसूरत पार्यटन स्‍थलों मे से एक है। पूरे विश्‍व से यहां लोग घूमने आते हैं। आस-पास के शहरों से नार्वे के तटीय इलाके तक आने में काफी लंब रास्‍ता तय करना पड़ता है। पूरे विश्‍व से आने वाले सैलानियों की सुविधा को देखते हुए समुद्र के अंदर तैरती हुई सुरंग बनाई गयी है। नॉर्वे के पब्लिक रोड एडमिनिस्ट्रेशन ने इस सुरंग को बनाया है। यह सुरंग अपने आप मे अर्चीटेक्‍ट का एक बेहतरीन नमूना है। दुनिया में अभी तक ऐसी कोई सुरंग नहीं बनी है। ये दुनिया की सबसे पहली पानी में तैरने वाली सुरंग है। इसे बनाने में कंक्रीट की पाइपों का इस्तेमाल किया गया है।

समुद्र मे 100 फिट गहराई पर बनी है सुरंग
इसमें 12000  मीटर लंबी दो पाइपें गोलाकार में मुड़ी हैं। समुद्र में 100 फुट गहराई पर ये सुरंग बनाई गई है। दक्षिणी शहर क्रिस्टियानसैंड से उत्तर में ट्रोन्डहाइम तक जाने के लिए पहले यात्रियों को बहुत लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। समुद्र के चलते पुल बनाकर इन्‍हें नहीं जोड़ा जा सकता था। अंत मे नॉर्वे के पब्लिक रोड एडमिनिस्‍ट्रेशन ने पानी में तैरती सुरंग बनाने का प्रस्ताव रखा। क्रिस्टियानसैंड से ट्रोन्डहाइम तक जाने के लिए पहले 21 घंटों का सफर तय करना पड़ता था। ये सुरंग बनने से 21 घंटे की यह दूरी मात्र 10 घंटों में तय की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Total Pageviews